01 April 2026

मोनू ने ऐसे समझाया 'पतिदेव' की परिभाषा... आप भी लें मज़े

मोनू अपने दोस्त को समझा रहा था कि जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं.
जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं.
और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें 'पतिदेव' कहते हैं.

सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू में पूछा गया- अंग्रेजी आती है? 
टिंकू- क्यों, चोर लंदन से आएंगे क्या?

दादा- बेटा जरा अंदर से मेरा चश्मा लेते आना.
पोता- पर अभी तो रोटी बनी नहीं हैं दादाजी.
दादा- रोटी को मार गोली सामने वाली पड़ोसन की स्माइल देख.

रमेश- शराब पीते पीते रोने लगा.
उमेश- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो? 
रेमश- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा.

अपनी शादी की सालगिरह पर.
पत्नी- प्रिये, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारी शादी को 20 साल हो गए हैं !
पति परेशान होकर- मुझे भी भरोसा नहीं हो रहा है, ऐसा लगता है की जैसे सदियों बीत गए हो.

एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next