29 December 2025

प्रेम विवाह करने वालों की हालत जान हंसेंगे आप, पढ़िए मजेदार जोक्स

प्रेमी का दुखड़ा- लव मैरिज कभी नहीं करना चाहिए,
आज मैं अपनी पत्नी से लड़ रहा था,
तो पत्नी बोली- कुत्ते तू मेरे पीछे पड़ा था मैं नहीं...!

मुर्गी ने बत्तख से शादी कर ली.
मुर्गा- हम मर गए थे क्या?
मुर्गी- शादी तो मैं तुमसे ही करना चाहती थी, पर मां चाहती थी कि लड़का नेवी में हो !!!

एक आदमी ने डेढ़ घंटे तक निजीकरण के फायदे गिनाये.....
और फिर बोला- भाईजी, हमारी गुड़िया बड़ी हो गई है...
कोई सरकारी नौकरी लगा हुआ लड़का बताना...!!

पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होंगी, तो कॉल कर लूं...
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, तो वो क्या था??
पति एकदम शांत...मन ही मन बोला- अरे यार, यह तो घर पर लग गया...!!!

पति के किताब पढ़ते समय पत्नी पूछती है.
पत्नी अपने पति से - सुनिए क्या आप मेरा मन पढ़ सकते हैं ?
पति - क्षमा करो, मैं किताब पढ़ते समय इतना खतरनाक काम नहीं कर सकता.!!

अलमारी में ₹85,000 रुपये मेरे हाथों से गिनकर रखे हुए थे. आज गिने तो ₹58,000 मिले.
पता चला कल मेडम शॉपिंग पर गई थी, मैंने पूछा मेडम ये रुपये इतने कम कैसे हो गए?
वो बोली- अखबार में पढ़ते नही क्या? 'रुपया रोज गिर रहा है'!!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next