25 September 2025

12 साल बाद जेल से लौटे पति से पत्नी का सवाल सुन ठहाके लगाएंगे आप!

12 साल बाद वो जेल छूटा
मैले कुचैले कपड़ो में थका हुआ घर पहुंचा.
घर पहुंचते बीवी चिल्लाई- कहां घूम रहे थे इतनी देर
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना
वो आदमी वापिस जेल चला गया !!

शौंटी- कल रात मुझे एक आदमी ने चाकू दिखाकर लूट लिया.
मौंटी- लेकिन तेरे पास तो पिस्तौल होती है ना ?
शौंटी- उसे मैंने छुपा लिया था, वरना वह उसे भी लूट लेता !!

दो दोस्त आपस में बात करते हुए…
रामू- मैं कभी ईट का जवाब पत्थर से नहीं देता,
श्यामू- क्यों ?
रामू- क्यों कि पत्थर खोजने में बहुत समय लग जाता है…

दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है. राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ? दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे. राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा !

लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं एग्जारम में फेल हो गई तो मेरी शादी रिक्शवाले से करा देंगे. पप्पू- अरे वाह! मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं फेल हुआ तो मुझे रिक्शा दिला देंगे..!!

पहला दोस्त- यार बता I Am Going To Toilet का मतलब क्या होता है? दूसरा दोस्त- मै शौचालय जाता हूं. पहला दोस्त-ऐसे कैसे जाएगा. पहले इसका मतलब बता कर जा. जिसको भी पूछता हूं सबको शौचालय लग जाती है !!!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next