22 December 2025

पति-पत्नी के मजेदार नोंकझोक... आप भी लें मजे

रेलवे स्टेशन पर...
सोनू की पत्नी- प्यास लगी है पानी पिला दो..
सोनू- क्यों ना चिकन बिरयानी खिलाऊं?
पत्नी- वाह, मुंह में पानी आ गया...
सोनू- बस इसी पानी से प्यास बुझा ले.

टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है?
मोनू- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है?
मोनू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा...!

मां- बेटा क्या कर रहे हो
चप्पू- पढ़ रहा हूं मां..
मां- शाबास! बेटा क्या पढ़ रहे हो..?
चप्पू- आपकी होने वाली बहु के SMS

लल्लू (लड़की से)- मैं 18 साल का हूं और तुम ?
लड़की- मैं भी 18 साल की हूं...
लल्लू- तो फिर चलो ना, इसमें शरमाना क्या..
लड़की- कहां ?
लल्लू- अरे पगली..
वोट देने और कहां...

पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा-तुम्हे क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नयी कार लेने की थी
उसने इशारों में कहा-मुझे ऐसी चीज लेकर दो
जिस पर मेरे सवार होते ही वो 2 सेकण्ड में 0 से 80 पर पहुंच जाए
शाम को ही पति ने उसे वजन करने की मशीन लाकर दे दी

पत्नी- पूजा किया कीजिए,
बड़ी बलांए टल जाती हैं...
टिटू- हां... तुम्हारे
पिताजी ने बहुत की होगी
उनकी टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई..

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next