जब पिता ने मिंकू को पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा... चुटकुला पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी
पिता-कहां हो बेटे? मिंकू-मंदिर आया हूं. एग्जाम नजदीक हैं, सोचा पूजा- पाठ शुरू कर दूं. आप कहां हो? पिता-ठेके पे...तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं, एक हाफ मेरा भी ले लेना मिंकू के उड़े होश!
घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा...! सास- ऐसा क्यों...? घर जमाई- मोहल्ले वालों रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!
सत्तू- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है? बिट्टू- बिजली विभाग. सत्तू- वो कैसे? बिट्टू- हाथ लगाकर देखो, पता चल जाएगा.
पत्नी- अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे...? पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो, आंसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले... पत्नी - देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता. मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!!!
गटरू- पापा मुझे DJ खरीदकर दो.
पापा- नहीं दूंगा... तू DJ बजाकर लोगों को तंग करेगा.
गटरू- नहीं पापा, मैं किसी को तंग नहीं करूंगा, जब सब सो जाएंगे मैं तभी बजाया करूंगा.
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.