भैंस पूंछ क्यों हिलाती है...? गोलू ने दिया मजेदार जवाब!
मास्टरजी- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? गोलू- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस को हिला सके...!!
मोनू- क्या हुआ क्यों उदास बैठे हो? टोलू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं. तभी से तैयार बैठा हूं ,कोई आया ही नहीं!!!
नर्स- मुबारक हो...आपके घर बेटा पैदा हुआ है. मोहित- गजब टेक्नोलॉजी है. नर्स- क्या? मोहित- पत्नी अस्पताल में और बेटा घर में पैदा हुआ है...
प्रेमी- बेवफा तुने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया. प्रेमिका- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी. भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी..!
पापा- तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?चिंटू- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गयापापा- तुम?चिंटू- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गयापापा- और तुम?चिंटू- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गयापापा गुस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?चिंटू -तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा!
चेला- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है. बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं. चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है. बाबा- यात्रा योग बन रहा है. चेला- पेट और गर्दन पर भी खुजलाहट है. बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.