04 November 2026

ब्रेकअप के बाद पैचअप... का मामला जान हंस पड़ेंगे आप!

बंटू- वह कौन सी शक्ति थी, जिसने तुम्हें अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद पैचअप करने को मजबूर किया?
शानू- जल-शक्ति
बंटू- मतलब ?
शानू- मैं उसके आंसू सहन नहीं कर सका...

संटू- यार पति-पत्नी के बीच लड़ाई का मुख्य कारण होता है?
मंटू ने कहा- पंडित...
क्योंकि वही फेरों के समय आग में घी डालता है.

सोनू (मम्मी से) - मम्मा, अपनी पड़ोस वाली आंटी का नाम कितना अजीब है...
मम्मी- क्यों, रश्मि नाम में क्या अजीब है, अच्छा तो है...
सोनू- ...पर डैड तो उसे डार्लिंग बोल रहे थे...

गोलू- बीवी इतना मजाक करती है कि क्या बताऊं.
भओलू- कैसे?
गोलू- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख
कर पूछा मैं कौन? तो वो बोली 'दूध वाला'

एक आदमी अपनी बीवी को बाजार में पीट रहा था,
उसके दोस्त ने कहा, तुझे शर्म नहीं आती,
यहां बाजार में सबके सामने बीवी को पीट रहे हो,
अगर पीटना ही है, तो घर जाकर पीटो,
उसका पति बोला, घर में मिलती ही कहां है?

पति- मैं दोबारा शादी करूंगा
पत्नी- क्यों जी? क्या हुआ
पति- क्यूंकि, शादी वाली फोटो पे लाइक बहुत कम आये हैं
पत्नी- बेहोश!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next