जब सचिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया, हुआ कुछ ऐसा कि लोटपोट हो जाएंगे आप!
सचिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना खाने गया. पिंटू- अच्छा क्या लोगी तुम? गर्लफ्रेंड- जो तुम कहो. सचिन- वेटर जरा मीनू लाना. गर्लफ्रेंड- मैं भी मीनू खाऊंगी!
टप्पू- आज मैंने पानी को बुद्धू बना दिया. पानी गर्म किया, पानी ने सोचा होगा कि मैं नहाऊंगा लेकिन मैं नहाया ही नहीं.
पहला लड़का - तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो? दूसरा लड़का - एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था !
टीचर- ‘भाईचारा’ शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ? मिट्ठू- मैंने दूध वाले से पूछा- तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो तो वह बोला 'भई चारा' महंगा हो गया है.
डॉक्टर का एक पड़ोसी बहुत बड़ा नशेड़ी था और खूब शराब पीता था... डॉक्टर ने एक दिन उसको समझते हुए कहा- शराब का नशा आहिस्ता -आहिस्ता इंसान को मार देता है. नशेड़ी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- तो डॉक्टर साहब मुझे कौन सा मरने की जल्दी है.
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला- डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं... डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है. शराबी - इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है. डॉक्टर चुप और शराबी खुश
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.