डेट पर गर्लफ्रेंड ने क्यों मंगवाई एंबुलेंस, वजह जानकर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया चिंटू- बोलो, क्या मंगाऊं? गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा और अपने लिए एंबुलेंस चिंटू- एंबुलेंस क्यों गर्लफ्रेंड- पीछे देखो तुम्हारी पत्नी खड़ी है.....
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं !!!
लड़के ने लड़की को प्रपोज किया तो लड़की ने लड़के को खूब पीटा चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, यहां तक की घसीट-घसीट कर पीटा लड़का उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला तो फिर क्या मैं इंकार समझूं...!
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई? दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई पहला दोस्त- अकेले-अकेले दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले.....
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता
घर वाले नहीं मान रहे हैं
लड़की- तुम्हारे घर में कौन-कौैन है?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!
एक लड़का बस में खड़ा था
ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बदतमीज क्या कर रहे हो?
लड़का- आईटीआई और आप?
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.