04 August 2026

बॉस ने सुनाया जोक लेकिन नहीं हंसा सोनू, पढ़िए मजेदार Viral चुटकुले

बॉस ने जोक सुनाया
पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए सोनू के.
बॉस ने पूछा-तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
सोनू-सर, मेरा सेलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है...!!

अंकल- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है?
टीटू- बस अंकल, चलते चलते बहुत दूर चली गई मुझसे...!!!

टीचर- बताओ अगर एक छोटा ग्रह पृथ्वी से टकरा जाएगा तो क्या होगा?
टिंकू- टन-टन की आवाज आएगी...
टीचर-क्यों ?
टिंकू- क्योंकि..
ये दुनिया पित्तल दी..
ये दुनिया पित्तल दी..

लड़कों को उस समय सबसे ज्यादा गुस्सा आता है.
जब ऑटो में 2 लड़कियों के बीच में लड़का बैठा हो
तब तीसरी लड़की के आने से
ऑटो वाला बोले भाई तू आगे आजा...!!

मास्टर जी- पढ़ाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
मौंटी- मैं तो खूब पढ़ाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर जी- बता ताज महल किसने बनाया?
मौंटी- मिस्त्री ने.
मास्टर जी गुस्से में- किसने बनवाया?
मौंटी- ठेकेदार ने बनवाया होगा...

छात्र- सर जी...
मास्टर- हां बोलो...
छात्र- मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे...?
मास्टर- नहीं, बिल्कुल नहीं! बोलो क्या बात है...?
छात्र- मैंने आज होमवर्क नहीं किया...!!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next