ऐसे बनाइए समर ड्रिंक - जलजीरा
जलजीरा का स्वाद सभी को मजेदार लगता है साथ ही यह पाचन भी सही रखता है.
आइए जानते हैं जलजीरा बनाने की विधि.
सबसे पहले पुदीना और हरे धनिये को साफ करके धो लें. साथ ही अदरक को भी छीलकर धोएं और काट लें.
अब मिक्सर जार में हरा धनिया, पुदीने की पत्तियां, अदरक, जीरा-सौंफ, चीनी, हींग, नमक डालकर थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें.
उसके बाद एक जग में 2 गिलास ठंडा पानी डालकर इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट अच्छे से मिलाएं.
फिर पानी में नींबू का रस निचोड़कर मिला लें.
जलजीरा में और चटपटापन चाहते हैं तो उसमें सोडा पानी और पिसी काली मिर्च मिला सकते हैं.
तैयार है जलजीरा...
खान-पान की खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी देखें
रामा या श्यामा: सर्दियों में चाय में डालें कौन-सी तुलसी?
कटहल फल है या सब्जी? इससे बनती है वाइन...अब फायदे भी जान लीजिए
1-2 नहीं बल्कि 8 तरह की होती है 'बीयर', जानें बनाने के लिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल
‘बुरे’ कहकर इन फलों से न बनाएं दूरी! सेहत को देते हैं जबरदस्त ताकत, जानें नाम