ये है फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि
फ्रेंच फ्राइज एक ऐसा शानदार स्नैक्स है जिसे बच्चे-बड़े सभी पसंद करते हैं.
नमक और चाट मसाला डालकर इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है.
आइए जानते हैं फ्रेंच फ्राइज बनाने का तरीका.
आलू छीलकर इसे लंबाई में फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें और पानी में डालते जाएं. 5 मिनट तक पानी में ही रहने दें.
अब एक बर्तन में पानी उबालकर इसमें नमक और आलू के टुकड़े डाल दें. अच्छा उबाल आने के बाद 5 मिनट तक ढक कर रख दें.
5 मिनट बाद आलू के टुकड़े पानी से निकाल लें और कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर सुखा लें.
मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई कर लें.
आलू पर जरा सा अरारोट या मक्के/चावल का आटा छिड़ककर फिर फ्राई करें.
तैयार है गरमागरम फ्रेंच फ्राइज. सॉस और चाट मसाले के साथ सर्व करें.
खान-पान की खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी देखें
रामा या श्यामा: सर्दियों में चाय में डालें कौन-सी तुलसी?
वजन घटाने का देसी तरीका! बेसन से बनी ये 5 रेसिपीज तेजी से कम करेंगी वेट
1-2 नहीं बल्कि 8 तरह की होती है 'बीयर', जानें बनाने के लिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल
सुबह-सुबह पी लें एक गिलास दालचीनी का पानी, वजन घटाने के साथ ही मिलेंगे ये गजब के फायदे