बुलंद इमारत, 1.7 लाख पैसेंजर कैपेसिटी! पहला Air Taxi स्टेशन तैयार, देखें तस्वीरें

18 April 2026

By: Ashwin Satyadev

दुबई ने किया साबित

शहरों की रफ्तार अब सड़कों तक सीमित नहीं रही. दुबई ने एक बार फिर यह साबित किया है कि भविष्य की कल्पना अगर ठोस इरादों के साथ की जाए, तो वह हकीकत में बदल सकती है. 

Photo: X/@DXBMediaOffice

Air Taxi स्टेशन तैयार

यहां पहला फ्लाइंग टैक्सी स्टेशन तैयार हो चुका है और संकेत साफ हैं कि आने वाले समय में ट्रांसपोर्टेशन का पूरा सिस्टम बदलने वाला है.

Photo: X/@DXBMediaOffice

दुनिया का पहला...

यह सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि अर्बन ट्रांसपोर्टेशन के बदलते स्वरूप की एक सधी हुई झलक भी है. देखिए कैसा है दुनिया का पहला Air Taxi स्टेशन.

Photo: X/@DXBMediaOffice

क्राउन प्रिंस ने किया दौरा

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने हाल ही में इस खास एयर टैक्सी स्टेशन का दौरा किया. 

Photo: X/@DXBMediaOffice

ख़ास तौर पर डिज़ाइन स्टेशन

यह स्टेशन खासतौर पर इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग यानी eVTOL टैक्सियों के लिए बनाया गया है. यह अपने तरह का दुनिया का पहला स्टेशन है.

Photo: X/@DXBMediaOffice

चार मंजिला इमारत

यह स्टेशन चार मंजिला है और करीब 3,100 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है. इसमें दो लेवल की कार पार्किंग, दो टेक-ऑफ और लैंडिंग पैड है.

Photo: X/@DXBMediaOffice

eVTOL के लिए चार्जिंग सिस्टम

इसके अलावा इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग यानी eVTOL टैक्सियों के लिए खास चार्जिंग सिस्टम लगाया गया है.

Photo: X/@DXBMediaOffice

एयरपोर्ट के पास स्टेशन

यह स्टेशन शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाया गया है, जिससे यह एयर टैक्सी ऑपरेशन का सेंटर बनेगा.

Photo: X/@DXBMediaOffice

1.7 लाख पैसेंजर कैपेसिटी

दावा किया जा रहा है कि, इस एयर टैक्सी स्टेशन पर हर साल करीब 1.7 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी.

Photo: X/@DXBMediaOffice

और भी स्टेशन बनेंगे

अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में ऐसे 3 और फ्लाइंग टैक्सी स्टेशन बनाए जाएंगे. इससे पूरे शहर में एयर टैक्सी नेटवर्क तैयार हो जाएगा.

Photo: X/@DXBMediaOffice

कौन चलाएगा फ्लाइंग टैक्सी

इन उड़ने वाली टैक्सियों को Joby Aviation ऑपरेट करेगी. इस कंपनी को अगले 6 साल तक एक्सक्लूसिव राइट्स दिए गए हैं. 

Photo: X/@DXBMediaOffice

अमेरिकी कंपनी का ऑपरेशन

यानी शुरुआती दौर में यही कंपनी दुबई में एयर टैक्सी सर्विस को संभालेगी. जॉबी एविएशन एक अमेरिकी कंपनी है.

Photo: X/@DXBMediaOffice

सफर होगा बेहद तेज

दुबई रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के चीफ म मत्तर अल तायर के मुताबिक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पाम जुमेराह तक का सफर सिर्फ 10 मिनट में पूरा हो जाएगा. 

Photo: X/@DXBMediaOffice

45 मिनट की दूरी 10 मिनट में

आमतौर पर एक कार से यही दूरी तय करने में करीब 45 मिनट लगते हैं. यानी सपर में समय की भारी बचत होती और यही इस सर्विस का मुख्य उद्देश्य है.

Photo: X/@DXBMediaOffice

भविष्य की तैयारी और चुनौती

शेख हमदान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भविष्य के लिए एक बड़ा कदम है और इससे पर्यावरण के अनुकूल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा. 

Photo: X/@DXBMediaOffice

युद्ध का असर...

हालांकि हाल के दिनों में UAE को ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे युद्ध का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन अब स्थिति में सुधार है और सीजफायर लागू हो चुका है.

Photo: AP

दुबई बना रहा है नई पहचान

दुबई पहले ही बिजनेस और टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन चुका है. अब फ्लाइंग टैक्सी जैसे प्रोजेक्ट इसे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का भी ग्लोबल हब बना सकते हैं.

Photo: X/@DXBMediaOffice

भारत में क्या है तैयारी

भारत भी एयर टैक्सी की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ा चुका है. बेंगलुरु बेस्ड सरला एविएशन ने हाल ही में अपना पहला eVTOL एयरक्रॉफ्ट 'शून्य' शोकेस किया था.

Photo: ITG

Read Next