Successfully copied
Please rotate your device

We don't support landscape mode. Please go back to portrait mode for the best experience

Share
The Cabinet Of Terrorists

ओह जैकलीन!इस परेशानी में कैसे
फंस गईं तुम?

एक तरफ जैकलीन फर्नांडिस हैं, एक जिंदादिल अभिनेत्री और दूसरी तरफ है कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर, 'एक दूजे के लिए बने' तो ये जरा भी नहीं लगते. लेकिन कुछ महीने पहले ही जैकलीन और सुकेश को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म था.

अफवाह ये थी कि जैकलीन अपने अमीर बिज़नेसमैन 'बॉयफ्रेंड' के साथ शिफ्ट होना चाहती हैं और समुद्र के सामने एक बंगला ढूंढ रही हैं. कुछ महीने बाद, 'बॉयफ्रेंड' तो तिहाड़ जेल में पाया गया और जैकलीन जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की जांच के बीच फंसी हुई हैं.

वो पहली बार...

वो पहली बार...

Mohammad Hassan Akhund

दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज से संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन जैकलीन ने भाव नहीं दिया. फिर सुकेश ने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और उसने अपने नंबर को गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के नंबर में बदलकर, जैकलीन के किसी करीबी को फोन घुमाया.

उसने जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट शान मुत्ताथिल को फोन किया. जैकलीन का इंस्टाग्राम देखें तो पता चलता है कि शान और उनकी अच्छी खासी दोस्ती है. एक अच्छे दोस्त के नाते, शान ने जैकलीन को इस कॉल के बारे में बताया जो उसे किसी 'वीआईपी' नंबर से आया था और कॉलर उनसे बात करना चाहता था.

ज़ाहिर तौर पर ये कॉल ऐसी नहीं थी, जिसे हल्के में लिया जाता. क्योंकि फोन के दूसरी तरफ से आने वाली आवाज़ कह रही थी कि वो एक बड़े सरकारी दफ्तर से है और नाम है - 'शेखर रत्न वेला'

इसके तुरंत बाद, जैकलीन और शेखर (सुकेश) के बीच बातचीत शुरू हुई. फिर ये आगे बढ़ती चली गई. इन बातों में न जाने कितने झांसे थे- सन टीवी का मालिक, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के परिवार से नाता (और भी न जाने क्या-क्या)...सब सुकेश के खूबसूरत झूठ ही तो थे.

राजकुमारी होने का अहसास दिलाना

राजकुमारी होने का अहसास दिलाना

Mohammad Hassan Akhund

जैसे-जैसे जैकलीन और शेखर (सुकेश) करीब आते गए, शेखर ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट दिए. इन गिफ्ट्स की कीमत करोड़ों में थी. अनुमान के मुताबिक सुकेश ने करीब सात करोड़ रुपये के गिफ्ट जैकलीन को दिए.

इनमें बिर्किन बैग (Birkin bags), चैनल (Chanel), गूची (Gucci), YSL के कपड़े, हर्मीस चूड़ी और टिफनी ब्रेसलेट, अंगूठियां और झुमके शामिल थे. इतना ही नहीं रोलेक्स, रोजर डुबुइस, फ्रेंक मूलर घड़ियों से भी जैकलीन का दिल जीतने की कोशिश हुई. चमचमाती नई मिनी कूपर इन गिफ्ट्स में सबसे खास रही.

बात सिर्फ जैकलीन तक नहीं रुकी, उनके परिवार का भी खास ध्यान रखा गया. मां को एक पोर्श कार मिली तो मासेराती कार भी.( हालांकि जैकलीन अपने परिवार के लिए शेखर द्वारा कारें खरीदने से इनकार करती हैं).

भाई-बहनों को भी नहीं भुलाया गया. सुकेश ने जैकलीन की बहन की अमेरिका में 1 लाख 80 हजार डॉलर की मदद की. ऑस्ट्रेलिया में उसके भाई को 50 हजार डॉलर दिए.

पता चला कि जैकलीन को बिल्लियां पसंद हैं. फिर क्या था बिल्लियां खरीद दी गईं, एक नहीं बल्कि चार-चार.

अमीर कैसे बनें?

अमीर कैसे बनें?

Mohammad Hassan Akhund

अगर आप अमीर पैदा नहीं होते, तो अमीर बनने की कोशिश में मर सकते हैं या गिरफ्तार हो सकते हैं. सुकेश गिरफ्तार हुआ. लेकिन वो कोई आम कैदी नहीं था जो किसी दीवार को घूरने और मच्छरों से खुद को कटवाते रहकर वक्त गुजारे. यहां उसने अपना नया साम्राज्य बनाया.

तरीका भी वसूली का! सुकेश को मनचाहा शिकार भी मिल ही गया.

यहां कहानी में एंट्री होती है रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की. शिविंदर धोखाधड़ी और अन्य मामलों में जेल में हैं. वो जेल से निकलने के लिए बेताब थे और उनकी पत्नी अदिति सिंह उन्हें घर पर देखने के लिए. सुकेश ने इसी बेताबी का फायदा उठाया.

सुकेश काम पर लग जाता है. वह 15 जून को अदिति को फोन करता है और खुद को सरकारी अफसर बताता है. वह अदिति सिंह को ये विश्वास दिलाने की कोशिश करता है कि वह उनके पति को जेल से बाहर निकालने में मदद कर सकता है.

सुकेश वॉयस मॉड्यूलेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके कभी खुद को कानून सचिव और कभी गृह सचिव बताता. कभी कभी तो वो खुद को गृह मंत्री अमित शाह का तो कभी प्रधानमंत्री ऑफिस का प्रतिनिधि तक बताता. हालांकि ज्यादातर वो खुद को कानून सचिव अनूप कुमार और जूनियर अफसर अभिनव ही बताता था.

तीन कॉल के बाद आखिरकार उसने पैसे की बात छेड़ी. वो अदिति से कहता है कि वो उनके पार्टी फंड में योगदान दें. अगले कुछ महीनों में सुकेश अदिति से करोड़ों रुपये ऐठ लेता है. अदिति को लगता था कि इससे उनके पति जेल से बाहर आ जाएंगे और उनका बिजनेस फिर से पहले जैसा हो जाएगा.

लेकिन सिर्फ सुकेश ही था, जिसका बिजनेस चमक रहा था. ईडी को शक है कि सुकेश ने करीब 200 करोड़ रुपये अदिति से वसूले.

सुकेश के लिए जेल मानो दूसरा घर

सुकेश के लिए जेल मानो दूसरा घर

Mohammad Hassan Akhund

भाग्य हमेशा साथ नहीं देता. सुकेश के साथ भी यही हुआ. वो जेल से बाहर निकला तो जैकलीन और नोरा फतेही (सुकेश ने नोरा फतेही को भी BMW कार समेत कई गिफ्ट दिए) से करीबी बढ़ा रहा था, पुलिस उस समय अपना काम कर रही थी. सुकेश दोबारा गिरफ्तार हो गया और ईडी ने जांच शुरू कर दी.

सुकेश ने 17 साल की उम्र में लोगों को ठगना शुरू कर दिया था. वो अब 32 साल का है. उसके लिए जेल नई जगह नहीं है. यहां तक कि वह जानता है कि जेल में कैसे रहना है. पिछली बार जेल में उसने एक साल के लिए 25-30 करोड़ रुपये खर्च करके पूरी बैरक ले ली थी. हां हां, उसने खरीदी नहीं थी, उसने अधिकारियों को घूस देकर इंतजाम कुछ ऐसा ही कर लिया था.

खैर, अब वो जेल में है. अब कुबूलने की बारी है. सिर्फ सुकेश के लिए नहीं, जैकलीन के लिए भी.

20 अक्टूबर को ईडी ने जैकलीन और सुकेश दोनों को बिठाकर पूछताछ की. आइए जानते हैं इस दौरान क्या-क्या हुआ?

Q1. अपना नाम बताइये

मेरा नाम जैकलीन फर्नाडींज है.
मेरा नाम सुकेश चंद्रशेखर है.

Q2. क्या आप कभी एक-दूसरे से मिले या बातचीत हुई?

हां हमने फरवरी 2021 से अगस्त 2021 तक फोन पर बातचीत की और जून में चेन्नई में दो बार मिले भी.
हां हमने जनवरी के आखिर से अगस्त 2021 तक फोन पर बातचीत की और जून में चेन्नई में दो बार मिले भी.

Q3. आपने (सुकेश) जैकलीन के सामने खुद की क्या पहचान बताई?

उसने अपने आपको सन टीवी के मालिक शेखर रत्न वेला के तौर पर पेश किया और खुद को जयललिता का भतीजा बताया.
मैंने अपनी पहचान शेखर के तौर पर बताई.

Q4. आपकी पहली बार कब बात हुई थी?

हमने पहली बार जनवरी 2021 में एक दूसरे से बात की थी.
दिसंबर 2020 में बात हुई.

Q5. सुकेश क्या आपने जैकलीन की बहन के लिए कार खरीदी?

नहीं, उसने मेरी बहन के लिए कार नहीं खरीदी.
मुझे याद नहीं आ रहा.

Q6. क्या तुमने बहरीन में जैकलीन के पैरेंट्स के लिए कार खरीदी?

नहीं
मुझे याद नहीं आ रहा.

Q7. तुमने (सुकेश) अमेरिका में जैकलीन की बहन के अकाउंट में कितने पैसे भेजे?

15,0000 अमेरिकी डॉलर
याद नहीं

Q8. सुकेश ने जैकलीन के भाई के खाते में अमेरिका में कितने पैसे भेजे?

15 लाख
मुझे याद नहीं.

Q9. किस ऐप के जरिए दोनों बात करते थे?

व्हाट्सऐप कॉल और व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए.
सिर्फ व्हाट्सऐप

Q10. क्या आपने एक दूसरे को महंगे गिफ्ट भी दिए?

मुझे Gucci, Chanel, Saint Laurent, Dior के चार बैग मिले. Louis Vuitton, louboutin के तीन जूते, Gucci के कपड़े, चार बिल्ली, एक मिनी कूपर कार, 2 डायमंड इयरिंग, डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट में मिला.
मुझे याद नहीं है.

Q11. क्या आपने जैकलीन की ओर से अद्वैता काला (Advaita Kala) को 15 लाख रुपये कैश दिए.

हां
हां

हंसना और भूल जाना

हंसना और भूल जाना

Mohammad Hassan Akhund

अलबर्ट आइंस्टीन ने कहा था ‘दो चीजें अनंत हैं. ब्रह्मांड और इंसान की मूर्खता. हालांकि मैं ब्रह्मांड के बारे में निश्चित नहीं हूं’. लेकिन हम ज्यादा कठोर न हों.

समुद्र के सामने बंगला खरीदने के सपनों से ईडी दफ्तर के चक्कर लगाने तक, कुछ गिफ्टों को छोड़कर जैकलीन के लिए ये साल भूलने वाला है. वे चेहरे पर खुशी के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने 24 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो भी शेयर की थीं. इसमें उन्होंने लिखा था, टॉर्न बट नॉट डैमेज. फोटो में वे अपनी फटी हुई ब्रा पहने नजर आ रही थीं.

यह तो समय ही बताएगा कि ईडी को जैकलीन के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक मिला है या नहीं.

लेकिन सुकेश ने लोगों को चौंकाना बंद नहीं किया. जैकलीन की मौजूदगी में वह अपने पहले के ज्यादातर बयानों से पलट गया. इतना ही नहीं पता चला है कि सुकेश और भी एक्ट्रेस को गिफ्ट भेज रहा था. हम अभी तक इनके नाम भी नहीं जानते.

Credits

Credits

Reporter: Mukesh Adhikary

Creative Director: Rahul Gupta

Photo researcher: Nishwan Rasool

UI developer: Amit Verma, Mohd. Naeem Khan