छात्र ने बनाया लेट होने का ऐसा बहाना, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी!
टीचर- तुम क्लास में 30 मिनट लेट क्यों आए हो? छात्र- सर मैं आपकी क्लास के लिए लेट नहीं, अगली क्लास के लिए जल्दी आ गया हूं !!!
मास्टर जी - शांति किसके घर में रहती है...? गोलू- जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं...!!!
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता...? वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...? पत्नी - मेरा नाम रंजना है! पूरा कोर्ट खामोश...
टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी? बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...! बच्चे की बात सुनकर टीचर बेहोश है...
एक सज्जन बता रहे थे कि वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं...! पता करने पर पता चला कि गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है...!!!
मास्टरजी बोलो- मौंटी कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ.
मौंटी- मोटा मरता मोटी पे,
भूखा मरता रोटी पे,
मास्टरजी की हैं दो बेटी और मैं मरता हूं छोटी पे.
शायर छात्र की हुई पिटाई...!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.