28 September 2026

छात्र ने ऐसी शायरी सुनाई कि मास्टरजी हुए बेहोश... पढ़िए वायरल Jokes!

मास्टरजी- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ.
छात्र- मोटा मरता मोटी पे, भूखा मरता रोटी पे,
मास्टरजी की हैं दो बेटी और मैं मरता हूं छोटी पे.
मास्टर जी बेहोश!

दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं..!!!

प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है...

भोलू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
भोलू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
भोलू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है..

सास नई दुल्हन को समझाते हुए बोली- देख बहू,
इस घर के नियम कानून अच्छे से समझ ले
मुझे इस घर की प्रधानमंत्री समझ, ससुर को राष्ट्रपति
पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री.
अब बोल तू कौनसा विभाग लेगी?
बहू बोली- मां जी, मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर
आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी...!!!

मिंटू की मम्मी ने सुबह-सुबह आवाज लगाकर कहा -उठ जा
मिंटू नहीं उठी,
मम्मी ने उठाने का एक नया तरीका लागया...
मिंटू के कान में जाकर धीरे से कह दिया..
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं...
बस मिंटू बिजली रफ्तार से उठ बैठा...!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next