21 Oct 2024

छात्र की बात सुनकर मास्टर जी को लगा जोर का झटका, पढ़िए सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले

छात्र- सर जी...
मास्टर- हां बोलो...
छात्र- मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे..?
मास्टर- नहीं, बिल्कुल नहीं...! बोलो क्या बात है?
छात्र- मैंने आज होमवर्क नहीं किया...!

रिंकू ने मंटू से कुछ रूपये उधार मांगे, रिंकू- मंटू, यार मुझे कुछ रूपये उधर दे दे, मंटू-क्यों, क्या हुआ रिंकू-यार, मुझे गर्लफ्रेंड को मूवी दिखाने ले जाना है फिर क्या मंटू ने रिंकू को जमकर धोया

पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है,
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और तुम हो कि उबासी ले रहे हो
पति - मैं उबासी नहीं ले रहा,
बोलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!

पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next