गोलू को काटा कुत्ते ने तो डॉक्टर ने दिया ये जवाब... पढ़ें गोलू का धांसू पलटवार...
डॉक्टर-क्या बात है? गोलू-जी कुत्ते ने काट लिया है. डॉक्टर-तुमने बाहर पढ़ा नहीं, मरीज देखने का समय सुबह 8 से 11 बजे तक है, तुम 1 बजे आए हो. गोलू-मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा...!!!
शंटू- यार मेरी बीवी मेरे भूलने की आदत से परेशान रहती है. मंटू- और तू ? शंटू- मुझे उसके याद रखने की आदत से परेशानी है!
पत्नी- मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं. यह सुनकर पति बहुत खुश हुआ. बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा. पत्नी बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती..!!!
क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा - बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा, पति, पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त? गोलू बोला- सर चप्पल...! उसी चप्पल से गोलू की हुई पिटाई...!!!
गहरी खाई में गिरकर घायल हुए पति को फटकारते हुए पत्नी बोली - तुम इतना नीचे गिर सकते हो, मैं सोच भी नहीं सकती थी...!
एक बार विज्ञान के शिक्षक ने राजू से पूछा- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था...? राजू- नील आर्मस्ट्रांग शिक्षक- शाबाश... और दूसरा? राजू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा सर, वो लंगड़ा थोड़ी न थे..!!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.