पत्नी ने पूछा- चाय में चीनी कितनी लोगे, मिला ये धांसू जवाब !
पत्नी- चाय में चीनी कितनी लोगे?
पति- ये नौटंकी सिर्फ फिल्मों में ही होती है, हमारे यहां तो जैसी बने वैसी ही गटकनी पड़ती है, नहीं तो बाद में वो भी नहीं मिलती है...
गोलू- यार तू इतना सीधा-सादा कैसे रह लेता है?
भोलू- क्या करूं यार, बीवी ने बोल रखा है कि अगर चालाकी दिखाई तो Google Maps में रास्ता ही बदल दूंगी!
बेटा- पापा आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा- नहीं बेटा
बेटा- बादल, बिजली और शेर से
पापा- बिल्कुल नहीं!
बेटा- इसका मतलब है
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं!
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला - मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया... पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ? आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...
सुबह-सुबह पत्नी ने पति से कहा, जल्दी से न्यूजपेपर दो!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो!
पति- यह लो मेरा टैबलेट
पत्नी ने टेबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा!
अब पति सदमे में है
किटू- बारिश को देखते हुए पता है यार बरसात और पत्नी में क्या समानता है
चिंटू- नहीं यार तुम बताओ
किटू - बारिश और पत्नी शुरुआत में ही अच्छे लगते हैं
बाद में फिर बस किच-किच... किच-किच...!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.