05 June 2026

जब पति ने पूछा- खाना सासू मां ने बनाया है क्या? हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप!

पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी- वाह कैसे पहचाना.
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे ...
आज सफ़ेद निकला है!!!

पति- आज 10 बजे कुत्तों की रेस है, मुझे वहां जाना है.
पत्नी: आप भी ना.... हद करते हो,
ठीक से चला जाता नहीं और रेस लगाने की पड़ी है...!

पिंटू- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए, वो पिछले 6 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही है.
वकील- एक बार अच्छी तरह से सोच लो, ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती !

गोलू- पापा ये मर्द कौन होता है ?
पिता- जो इंसान पूरे घर में अपनी हुकूमत चलाये वो मर्द होता है.
गोलू- पापा मैं भी बड़ा होकर मम्मी की तरह 'मर्द' बनूंगा...

भोलू शादी के लिए लड़की देखने गया
लड़की के पापा- बताओ अक्ल बड़ी या भैंस?
भोलू बहुत देर सोचने के बाद बोला- पागल समझा है क्या?
पहले दोनों की डेट ऑफ बर्थ तो बताओ...

लड़की- भइया जी कोई स्टाइलिश साड़ी दिखाओ दुकानदार- ये लो मैडम बनारसी साड़ी है. लड़की- वाओ कितने की है ? दुकानदार- 2 हजार की लड़की- भइया सही पैसे लगाओ मैं तो हर बार आपकी ही दुकान से ले जाती हूं. दुकानदार- कुछ तो रहम करो मैडम ये दुकान कल ही नई खुली है!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next