29 October 2026

जब दोस्त के कहने पर गोलू ने किया कुछ अलग... फिर हुआ बुरा हाल!

गोलू- मेरा एक दोस्त हमेशा मुझसे कहा करता था,
भाई कुछ अलग किया कर.
मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया,
अब वह बंदूक लेकर मुझको ढूंढ रहा है...!

बेटा- मां एक रुपया दे दो.
मां- क्यों !
बेटा- स्कूल में लेट गया था, इसलिये अध्यापक ने रुपये का दण्ड लगाया है.
मां- तुम स्कूल में पढ़ने जाते हो या लेटने ?

नर्स- सर इसका तो आंख का आपरेशन हुआ है,
फिर सभी उंगलियों में प्लास्टर क्यों?
डाक्टर- ताकि ये whatsapp और facebook न चला सके,
और इसकी आंखों को आराम मिले!!!

बेटा- आज मैं दलिया खा लेता हूं, खाकर जरा हट्टा-कट्टा हो जाऊं !
फिर देखता हूं किसकी इतनी ताकत है जो मुझे दलिया जैसी घटिया चीज खिला सकें!

किरायेदार, मकान मालिक के यहां कमरा देखने गया.
किरायेदार- अरे भाई यह कैसा मकान है इसकी तो सारी छत टपक रही है. इसका कमरा तो तालाब बनता जा रहा है.
मकान मालिक- हमने तो पहले ही कह दिया था की आपको हर कमरे में पानी मिलेगा..!!

एक युवक दो लड़कियों का पीछा कर रहा था.
काफी चलने के बाद एक लड़की मुड़कर बोली- चलो भागो यहां से, पहले एक लड़का और लेकर जाओ फिर पीछा करना..!!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next