मॉन्टी ने क्यों सोचा- दो शादियां करूंगा... मजेदार चुटकुले पढ़िए और मजे लीजिए!
मॉन्टी - सोचा था 2 शादियां करूंगा, 1 पीटेगी तो दूसरी बचायेगी. रात को सपना देखा एक ने पकड़ रखा था, दूसरी पीट रही थी...!!!
टीटी राजू से - ये विकलांग लोगों का डिब्बा है, इसमें क्यों सफर कर रहे हो...???
राजू - जी सर मेरे साथ ये है...!!
टीटी - ये तो आम है..
राजू - हां लेकिन ये लंगड़ा आम है सर...!!
एक प्रेमी का दुखड़ा- घर को दिन दहाड़े लूटा जाए तो, भी पड़ोसी को पता नहीं चलता...! रात में गर्लफ्रेंड घर पर ले आऊं तो, आधे गांव में खबर फैल जाती है...!!!
मिंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं? पापा- नहीं , ऐसा क्यों पूछ रहे हो? मिंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब यही कहते हैं, हे भगवान फिर आ गया.
लड़की का एक्सीडेंट हो गया. डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं, इनको काटना पड़ेगा. लड़की- ओह! नो अब मैं क्या करुंगी? डॉक्टर- धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा. लड़की- उसकी टेंशन नहीं है. मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा था, और उस दुकान पर लिखा था- 'बिका माल वापस नहीं होगा'.
स्टूडेंट- सर अगर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय पशु एकसाथ आ जाएं तो क्या करना है? भागना है या सावधान की मुद्रा में ही खड़े रहना है… तब से मास्टर जी छुट्टी लेकर जवाब ढूंढने निकल गए हैं…!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.