scorecardresearch
 
Advertisement

ईरान-अमेरिका वार्ता में नया मोड़, यूरेनियम नहीं देगा तेहरान

ईरान-अमेरिका वार्ता में नया मोड़, यूरेनियम नहीं देगा तेहरान

अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नई स्थिति सामने आई है. एक ओर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तेहरान अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को लेकर समझौते के लिए तैयार है, वहीं ईरान ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संवर्धित यूरेनियम स्टॉक को छोड़ने पर कोई सहमति नहीं बनी है और ये डील का हिस्सा नहीं है. परमाणु मुद्दा लंबे समय से दोनों देशों के बीच प्रमुख विवाद का कारण बना हुआ है.

Advertisement
Advertisement