scorecardresearch
 

तालिबान में हिंसक झड़प और मौत की खबरों पर क्या बोले मुल्ला बरादर और हक्कानी?

अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के बाद क्या तालिबान में दरार आ गई है? लगातार उठ रहे ऐसे कई सवालों का अब खुद मुल्ला बरादर और अनस हक्कानी ने जवाब दिया है.

Advertisement
X
मुल्ला बरादर ने इंटरव्यू में दी सफाई (फाइल फोटो)
मुल्ला बरादर ने इंटरव्यू में दी सफाई (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • तालिबान में गुटबाजी को लेकर आई सफाई
  • मुल्ला बरादर और अनस हक्कानी का बयान

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बने अब काफी दिन बीत गए हैं लेकिन इस बीच शीर्ष नेताओं में झड़प की खबरें भी आईं. तालिबान के को-फाउंडर मुल्ला बरादर की मौत तक की खबर भी आई थी, लेकिन ये सब एक अफवाह निकली. अब मुल्ला बरादर ने खुद एक इंटरव्यू में तमाम अटकलों को खत्म कर दिया. 

मुल्ला बरादर के साथ-साथ हक्कानी गुट के अनस हक्कानी ने भी किसी भी तरह के मतभेद की बातों को नकार दिया है. दोनों ने अब इन सभी अटकलों के बीच क्या कहा है, एक नज़र डालिए...

तमाम अटकलों के बीच मुल्ला बरादर ने बुधवार को एक इंटरव्यू दिया. मुल्ला बरादर ने कहा कि कुछ दिनों से मेरे मरने की अफवाह उड़ी है, लेकिन मैं पिछले कुछ दिनों से यात्रा कर रहा था. लेकिन हम साफ कर देना चाहते हैं कि हम सभी एक साथ हैं और सही तरह से आगे बढ़ रहे हैं. 

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चल रही तालिबान के बीच दरार की बातों को लेकर मुल्ला बरादर ने कहा कि इस तरह के झूठ अक्सर फैलाए जाते हैं, लेकिन ये एक फर्जी प्रोपेगेंडा है. हम इन झूठों को नकारते हैं और साफ करते हैं कि किसी के बीच कोई भी दिक्कत नहीं है. 


मुल्ला बरादर से इतर हक्कानी ग्रुप के अनस हक्कानी ने भी इस पूरे विवाद पर सफाई दी. अनस हक्कानी ने साफ किया कि पूरा तालिबान एकजुट है और किसी के बीच कोई विवाद नहीं है. सभी लोग इस्लामिक और अफगानी वैल्यू को ध्यान में रखते हुए एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. 

किस तरह की रिपोर्ट्स सामने आई थीं?

दरअसल, हाल ही के दिनों में तालिबान को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं. बीबीसी ने रिपोर्ट किया था कि सरकार बनने के बाद तालिबान के दो गुटों में लड़ाई हुई थी. मुल्ला बरादर और हक्कानी ग्रुप आमने-सामने थे, दोनों में सरकार के बंटवारे और अमेरिका को हराने के क्रेडिट को लेकर जंग छिड़ी थी. 

Advertisement

इसके अलावा मुल्ला बरादर के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही थी. क्योंकि तालिबान की सरकार बनने के बाद से ही मुल्ला बरादर कहीं दिखाई नहीं पड़ा था. लेकिन मुल्ला बरादर ने पहले अपना ऑडियो और बाद में इंटरव्यू के जरिए सब गलत साबित कर दिया. 

 

Advertisement
Advertisement