scorecardresearch
 

PAK एंकर ने मांगी शोएब अख्तर से माफी, कहा- वो हमारा फायदा उठा रहे थे

पाकिस्तान के पूर्व स्टार गेंदबाज और कमेंटेटर शोएब अख्तर के साथ बदतमीजी के मामले में पकिस्तानी एंकर नौमान नियाज ने माफी मांग ली है. नियाज ने 27 अक्टूबर को पीटीवी स्पोर्ट्स के शो गेम ऑन है के दौरान होस्ट शोएब के साथ अभद्रता की थी. 

Advertisement
X
शोएब अख्तर (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स)
शोएब अख्तर (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पाकिस्तानी एंकर ने शोएब अख्तर के साथ की थी अभद्रता
  • माफी मांगने के साथ ही अपनी दुविधा भी बताई एंकर ने

पाकिस्तान के पूर्व स्टार गेंदबाज और कमेंटेटर शोएब अख्तर के साथ बदतमीजी के मामले में पकिस्तानी एंकर नौमान नियाज ने माफी मांग ली है. नियाज ने 27 अक्टूबर को पीटीवी स्पोर्ट्स के शो गेम ऑन है के दौरान होस्ट शोएब के साथ अभद्रता की थी और उन्हें शो से बाहर जाने को कह दिया था. इसके बाद शोएब ने लाइव टीवी पर पीटीवी से अलग होने का ऐलान कर दिया. हालांकि इस मामले में उन्होंने अपना पक्ष भी रखा और अपनी पूरी आपबीती साझा की.

इस शो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के बारे में बात हो रही थी, हालांकि उस समय यह मैच शुरू नहीं हुआ था. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और लोगों ने शोएब का समर्थन भी किया था. नियाज को इस शो से बाहर कर दिया गया था और मामले की जांच शुरू हो गई. जिस शो में शोएब अख्तर की बेइज्जती की गई थी, उसमें उनके अलावा सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गोवर जैसे दिग्गज मौजूद थे. नियाज ने कहा कि मुझे ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं था. गलतियां इंसान से ही होती हैं और इसके लिए मैं लाखों बार माफी माफी मांगता हूं. शोएब एक स्टार रहे हैं. जो भी उस दिन हुआ वो नहीं होना था.

रॉफ लासरा के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, 'मैं जिस समस्या का सामना कर रहा था, वो ये है कि हम उन्हें सालभर रिटेनर देते हैं और निवेश में कुछ फायदा होने के तौर पर ये बड़े टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं. इसलिए हमने उन्हें विश्व कप के दौरान अपने शो का एक्सक्लूसिव हिस्सा होने की बात कही थी. लेकिन शोएब सैलरी बढ़ाने की बात करने लगे या फिर वे चाहते थे कि हम उन्हें रिटेनर के अलावा एक निश्चित राशि भी दें. इसके बाद हमने मैनेजिंग डायरेक्टर से बात की और एक निश्चित आंकड़े पर सहमत हुए थे.'

Advertisement

'शोएब ने हमारे कॉन्ट्रेक्ट का उल्लंघन किया'

नियाज ने कहा, 'शोएब को विश्व कप ट्रांसमिशन के लिए 17 अक्टूबर को हमें जॉइन करना था लेकिन वे नदारद थे. हमें बताया गया कि वे दुबई गए हैं जहां वे एक शो पर हरभजन सिंह के साथ नजर आए. भारत-पाकिस्तान के संबंधों के बीच वो भी अहम मुद्दा है. खैर, जब हमने शोएब को कॉन्टेक्ट किया तो उन्होंने कहा कि वे सोमवार को आएंगे लेकिन वे नहीं आए. हम सुपर 12 में पहुंचे. वे फिर भी नहीं आए. इसके बाद उन्होंने कहा कि वे अच्छा नहीं फील कर रहे हैं. वे इसके बाद भारत-पाकिस्तान पोस्ट मैच शो में आए जो अच्छा गुजरा था. लेकिन अगले दिन वे फिर नहीं आए और इसकी जगह वे दूसरे कई शो का हिस्सा बने जो पीटीवी के कॉन्ट्रेक्ट के क्लॉज फाइव के खिलाफ था.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं शोएब से गुस्सा नहीं था लेकिन वे पीटीवी को नीचा दिखा रहे थे. वो पीटीवी को हल्के में ले रहे थे जबकि स्पोर्ट्स प्रोडक्शन में हम उन्हें सबसे बेहतरीन पैकेज मुहैया करा रहे थे. मेरे दिल में ये बातें कहीं ना कहीं चल रही थीं और शायद उसके चलते ये घटना हो गई.  मैं मानता हूं कि मेरा व्यवहार अनुचित और अनियोजित था और मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता. मैं पूरे देश के सामने माफी मांगने के लिए तैयार हूं.' 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement