scorecardresearch
 

'शांति के लिए असाधारण कोशिश...' शहबाज शरीफ ने फिर लगाया ट्रंप को मक्खन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बढ़ाने के लिए कूटनीतिक सफलता पर बधाई दी है. दरअसल ट्रंप ने मिडिल-ईस्ट और साउथ एशिया के मुस्लिम देशों के नेताओं के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल की, जिसमें पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी शामिल थे.

Advertisement
X
पाकिस्तानी पीएम ने ट्रंप की जमकर तारीफ की. (File Photo- ITGD)
पाकिस्तानी पीएम ने ट्रंप की जमकर तारीफ की. (File Photo- ITGD)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक कामयाबी पर बधाई दी है. शरीफ ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप द्वारा की कोशिशों की जमकर तारीफ की है. 

ट्रंप ने आज मिडिल-ईस्ट और साउथ एशिया के बड़े मुस्लिम देशों के शीर्ष नेताओं के साथ एक बेहद जरूरी और सफल कॉन्फ्रेंस कॉल पर चर्चा की थी. इस हाई-प्रोफाइल टेलीफोनिक चर्चा में पाकिस्तान की ओर से सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शामिल हुए थे.

शहबाज शरीफ ने इस बात की जानकारी देते हुए सैन्य प्रमुख की कोशिशों की भी तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने ईरान-अमेरिका के बीच अगले दौर की शांति वार्ता में मध्यस्थता करने की ओर भी इशारा किया.

'असाधारण कोशिशों के लिए बधाई...'

शहबाज शरीफ ने ट्रंप की तारीफ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, 'मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति बनाए रखने के लिए उनकी असाधारण कोशिशों के लिए बधाई देता हूं. उन्होंने आज सऊदी अरब, कतर, तुर्की, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन और पाकिस्तान के नेताओं के साथ एक बहुत ही अच्छी और सकारात्मक टेलीफोन कॉल पर बातचीत की है.' 

पाकिस्तानी पीएम ने पोस्ट में आगे लिखा, 'फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने इस फोन कॉल में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. मैं इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनकी कोशिशों की दिल से सराहना करता हूं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM शहबाज शरीफ के परिवार को भ्रष्टाचार मामले में राहत, बेटी-दामाद को अदालत ने किया बरी

अगले दौर की बातचीत की मेजबानी कर सकता है पाकिस्तान

शहबाज शरीफ ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने के लिए अगले दौर की बातचीत की ओर भी इशारा किया. उन्होंने कहा, 'इस बातचीत से मौजूदा इलाके के हालात पर अपने विचार शेयर करने और इलाके में पक्की शांति लाने के लिए चल रही शांति की कोशिशों को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर बात करने का एक अच्छा मौका मिला. पाकिस्तान पूरी ईमानदारी से अपनी शांति की कोशिशें जारी रखेगा और हमें उम्मीद है कि हम बहुत जल्द बातचीत का अगला राउंड होस्ट करेंगे.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement