बिना मारे घर से निकालें सारे चूहे, ये है तरीका
By Aajtak.in
8 March 2023
घर की रसोई में या स्टोर रूम में अक्सर चूहें अपना घर बना लेते हैं.
घर में मौजूद चूहों से गंदगी फैलती है, साथ ही ये सामान भी खराब कर देते हैं.
छोटे और बिल बना लेने के कारण इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है. लेकिन कुछ हैक्स अपनाकर आप बिना मारे चूहों को घर से भगा सकते हैं.
चूहे सामान में और बिल में छिप जाते हैं जिसके कारण इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है. कुछ हैक्स अपानकर आप बिना मारे चूहों को घर से भगा सकते हैं.
चूहों को घर से बाहर निकालने का सबसे पुराना उपाय है पिंजरा. आप पिंजरे में खाने की कोई भी चीज रखिए और जब चूहा उसके अंदर घुस जाए तो तुरंत बंद कर दीजिए.
चूहों को प्याज की बदबू बिल्कुल बर्दाश नहीं होती. ऐसे में हर कोने पर प्याज कटाकर रख दीजिए और गेट खोल दीजिए घर के सारे चूहे बाहर भाग जाएंगे.
एक बोतल में पानी और लाल मिर्च का घोल बनाकर जगह-जगह छिड़क दें. इससे चूहों के साथ-साथ कीड़े भी दूर हो जाएंगे.
Read Next
ये भी देखें
शहर के शोर से चाहिए ब्रेक? इस वीकेंड जा सकते हैं अमृतसर
दशहरा-दिवाली पर घर जाने के लिए सस्ते में बुक करें फ्लाइट टिकट, जानें डिटेल
अब दिल्ली मेट्रो में मोबाइल ऐप से करें सफर, टिकट के लिए ऐसे इस्तेमाल करें QR कोड
सुबह जल्दी उठने में होती है दिक्कत तो अपनाएं ये टिप्स, सही वक्त पर खुलेगी नींद