AC चलाने से पहले घर पर यूं करें उसकी सफाई
By Aajtak.in
March 13, 2023
गर्मी का मौसम आ गया है. धीरे-धीरे पारा बढ़ रहा है. ऐसे में लोग अब अपने घरों में AC चलाएंगे
AC को अंदर से जितना साफ रखेंगे,यह उतनी ही बेहतर हवा देगा. आइए जानते हैं AC साफ करने के टिप्स.
सबसे पहले एसी को स्विच ऑफ करें यानी की प्लग को पॉवर सप्लाई से हटाएं.
अब एसी के फ्रंट में मौजूद पैनल को ओपन कर दें. सामने दिख रहे फिल्टर को निकालें. फिल्टर हटाते ही आपको एवोपरेटर कॉयल नजर आएगी.
अब एक टूथब्रश के जरिए हल्के हाथ से एवोपरेटर कॉयल की गंदगी को हटाएं.
एवोपरेटर कॉयल साफ करने के बाद, साफ कपड़े से AC में दिख रही बाकी गंदगी को भी हटाएं.
अब बाथरूम के नल के नीचे फिल्टर को रखकर पानी से साफ करें.
फिल्टर को पानी से साफ करने के बाद, उसे सुखाएं. जब फिल्टर सूख जाए तो उसे वापस AC में फिट करके पैनल बंद कर दें.
Read Next
ये भी देखें
शहर के शोर से चाहिए ब्रेक? इस वीकेंड जा सकते हैं अमृतसर
UPI से गलत अकाउंट में भेज दिए हैं पैसे, तो यहां करें शिकायत
अब दिल्ली मेट्रो में मोबाइल ऐप से करें सफर, टिकट के लिए ऐसे इस्तेमाल करें QR कोड
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना है आसान, जान लें पूरा प्रोसेस