पति को बना डाला शिवलिंग... धड़ को जमीन में गाड़कर सिर पर किया जलाभिषेक

17 Feb 2026

Photo: Instagram/@ghantaa

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने ही पति को जमीन में गाड़ कर उसकी पूजा करती हुई नजर आ रही है.

Photo: Instagram/@ghantaa

वीडियो में देखा जा सकता है कि पति का धड़ जमीन के अंदर दबा हुआ है और केवल उसका सिर बाहर दिखाई दे रहा है.

Photo: Instagram/@ghantaa

महिला उसके सिर पर दूध और जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर रही है, ठीक उसी तरह जैसे भगवान शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है.

Photo: Instagram/@ghantaa

वीडियो में महिला पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करती हुई दिखाई देती है. वह पहले पति के सिर पर जल और दूध चढ़ाती है और फिर हाथ जोड़कर प्रार्थना करती है.

Photo: Instagram/@ghantaa

इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग इस अनोखी पूजा को देखते हुए नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को शिवलिंग का प्रतीक मानकर यह पूजा की.

Photo: Instagram/@ghantaa

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना कब और कहां की है.

Photo: Instagram/@ghantaa

कुछ लोगों का कहना है कि यह किसी धार्मिक आस्था या मनौती से जुड़ा अनुष्ठान हो सकता है.

Photo: Instagram/@ghantaa

जबकि कुछ का मानना है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के उद्देश्य से बनाया गया है.

Photo: Instagram/@ghantaa

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं.

Photo: Instagram/@ghantaa

कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अजीब और हैरान करने वाला बता रहे हैं.

Photo: Instagram/@ghantaa

कई यूजर्स इस तरह की पूजा पद्धति को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. लेकिन यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram/@ghantaa

Read Next