VIDEO: चाहे नीले ड्रम में चला जाए... फेरे के वक्त पंडित जी का दिलाया वचन वायरल!
14 Jan 2026
Photo:X/@ChapraZila
हिंदू शादी में सात फेरों के दौरान पंडित जी दूल्हा-दुल्हन को सम्मान, भरोसा और पारिवारिक जिम्मेदारियों की सीख देते हैं.
Photo:Pexel
हाल ही में एक शादी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पंडित जी ने पारिवारिक संतुलन समझाते हुए ऐसा उदाहरण दिया कि मेहमानों की हंसी छूट गई.
Photo:X/@ChapraZila
वीडियो में पंडित ने कहा कि बेटे का स्थान माता-पिता के चरणों में और पत्नी का स्थान उसके हृदय में होता है, इसलिए वह दोनों में से किसी को नहीं छोड़ सकता.
Photo:X/@ChapraZila
अपनी बात समझाने के दौरान पंडित ने 'नीले ड्रम' का जिक्र किया, जिससे शादी में मौजूद लोग चौंक भी गए और हंस भी पड़े.
Photo:X/@ChapraZila
वे कहते हैं कि पति न माता-पिता को छोड़ सकता है और न पत्नी को. चाहे ‘नीले ड्रम’ में ही क्यों न जाना पड़े, उसे दोनों का साथ निभाना चाहिए.
Photo:X/@ChapraZila
देखें वायरल वीडियो
Photo:X/@ChapraZila
नीले ड्रम का संदर्भ 29 वर्षीय मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या से जुड़ा है, जिसने देशभर में सनसनी फैलाई थी.
Photo:ITG
शादी के पवित्र माहौल में इस केस का जिक्र अप्रत्याशित था, लेकिन पंडित का संदेश साफ था कि विवाह के बाद संतुलन, जिम्मेदारी और पारिवारिक सम्मान बेहद जरूरी हैं.