ईरान जंग के बीच क्यों ट्रेंड करने लगीं ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन?

01 APR 2026

PhPhoto:Reuters

ट्रंप की सेक्रेटरी चर्चा में

डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट पर हल्का मजाक किया. उन्होंने कहा कि वह सोच रहे हैं कि उन्हें रखना चाहिए या निकाल देना चाहिए.

Photo: AP

लेविट से नाराज है ट्रंप!

ट्रंप ने कहा कि उन्हें 93% से 97% तक खराब मीडिया कवरेज मिलती है. उन्होंने मजाक में कहा कि शायद लेविट अच्छा काम नहीं कर रही हैं...

Photo:Insta/@karolineleavitt

'क्या उसे निकाल दूं?'

 फिर खुद ही बोले क्या हमें उसे रखना चाहिए? मुझे लगता है कि हम उसे ही रखेंगे.इस बयान ने माहौल हल्का भी किया और सवाल भी खड़े किए.

Photo:Insta/@karolineleavitt

ट्रंप की पब्लिक इमेज पर सवाल

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है. ऐसे में उनकी प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट पर उनकी छवि सुधारने का दबाव बढ़ गया है.

Photo:Insta/@karolineleavitt

पहले तारीफ, अब तंज

दिलचस्प बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले कैरोलीन लेविट की जमकर तारीफ कर चुके हैं. यहां तक कि उनकी तारीफ को लेकर ट्रंप खुद भी आलोचना के निशाने पर आ गए थे.

Photo: AP

विवादित तारीफ भी रही चर्चा में

एक बार डोनाल्ड ट्रंप  ने कैरोलीन के लिए खूबसूरत चेहरा और मशीन गन जैसे होंठ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा.

Photo:Reuters

ऐसा था करियर

कैरोलीन ने अपने करियर की शुरुआत व्हाइट हाउस से ही की थी. वह 2017 में इंटर्न के तौर पर यहां जुड़ीं और व्हाइट हाउस प्रेस ऑफिस में काम करने लगीं.

Photo:Reuters

27 साल में बड़ा पद

कैरोलीन अमेरिका की युवा और चर्चित राजनीतिक शख्सियतों में गिनी जाती हैं. महज 27 साल की उम्र में उन्होंने यह बड़ा पद संभाल लिया.

Photo: AP

Read Next