तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में तेज हवाओं के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

Photo:ITG

पल्लादम इलाके में सड़क किनारे लगा एक बैनर अचानक हवा के झोंकों से उखड़कर सड़क पर गिर गया.

Photo:ITG

उसी समय वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार इस अचानक घटना का शिकार हो गया. बैनर सीधे उसके दोपहिया वाहन के टायर में फंस गया.

Photo:ITG

बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसलकर गिर पड़ा. यह पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई. 

Photo:ITG

देखें वीडियो.

Photo:ITG

राहत की बात यह रही कि बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था. इसी वजह से उसे गंभीर चोट नहीं आई. साथ ही उसके पीछे कोई भारी वाहन नहीं था.

Photo:ITG

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय ट्रैफिक ज्यादा होता या पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन आ रहा होता, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था/

Photo:ITG

Read Next