23 Dec 2025
Photo:Instagram/@mini._.camera
ऋषिकेश में एक शादी के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसने वहां मौजूद लोगों को चौंका भी दिया और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया.
Photo:Instagram/@mini._.camera
नदी किनारे चल रहे पारंपरिक विवाह समारोह में अचानक एक बंदर आ पहुंचा और बेफिक्री से शादी के बीच घूमने लगा.
Photo:Instagram/@mini._.camera
यह नजारा देखते ही देखते मजेदार पल में बदल गया, जिसे लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
Photo:Instagram/@mini._.camera
बाद में जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो कई यूजर्स ने इसे हनुमान जी का आशीर्वाद बताते हुए इस अनोखे पल की खूब तारीफ की.
Photo:Instagram/@mini._.camera
दूल्हा-दुल्हन पूजा कर रहे थे और पंडित मंत्र पढ़ रहे थे, तभी बंदर वहां से केला उठाकर आराम से खाने लगा.
Photo:Instagram/@mini._.camera
यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल हल्का-फुल्का हो गया.
Photo:Instagram/@mini._.camera
वीडियो में आगे दिखता है कि पास ही नदी किनारे कई और बंदर बैठे हुए हैं, जो शादी के सामान से खाना उठाकर खा रहे हैं.
Photo:Instagram/@mini._.camera
लोगों ने इसे परेशानी नहीं बल्कि शुभ संकेत बताया. कई यूजर्स ने लिखा कि बंदर की मौजूदगी को हनुमान जी का आशीर्वाद माना जाना चाहिए.
Photo:Instagram/@mini._.camera
जबकि कुछ ने मजाक में कहा कि यह शादी कपल के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग थी, लेकिन बंदरों के लिए उनका घर.
Photo:Instagram/@mini._.camera