सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं और दिल जीत लेते हैं.

 Photo:Pexel

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर विदेशी टूरिस्ट के साथ कुछ ऐसा कर देता है कि यह क्लिप देखते ही देखते इंटरनेट पर छा जाती है.

 Photo:X/@GharKaKlesh e

वीडियो में विदेशी महिला कहती सुनाई देती है कि उसकी कोल्ड ड्रिंक एक बंदर छीनकर ले गया है.

 Photo:X/@GharKaKleshe

अगले ही दृश्य में बंदर कोल्ड ड्रिंक की बोतल हाथ में लेकर मजे से उसे पीता दिखाई देता है.

 Photo:X/@GharKaKleshe

थोड़ी ही देर में बंदर पूरी कोल्ड ड्रिंक गटक जाता है.

 Photo:X/@GharKaKleshe

देखें वायरल वीडियो.

 Photo:X/@GharKaKlesh e

बोतल खाली होने के बाद बंदर ने उसे जमीन पर ही छोड़ दिया और वहां से चला गया. इसी हरकत ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच नई चर्चा छेड़ दी.

 Photo:X/@GharKaKleshe

कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि बंदर ने कुछ इंसानों जैसा व्यवहार किया. पहले कोल्ड ड्रिंक पी और फिर खाली बोतल वहीं छोड़कर आगे बढ़ गया.

 Photo:X/@GharKaKlesh

Read Next