इस सूअर के इंस्टाग्राम पर हैं 11 लाख फॉलोअर्स... इतना फेमस कि बना वर्ल्ड रिकॉर्ड!  

14 April 2026

Photo: Instagram @merlinthepig

मर्लिन नाम के सुअर के इंस्टाग्राम पर चौंका देने वाले 11 लाख फॉलोअर्स हो गए. इस तरह उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हो गया है.

Photo: Instagram @merlinthepig

मर्लिन, कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में रहने वाला 4 साल का मिनी वियतनामी पॉटबेली सूअर है. 

Photo: Instagram @merlinthepig

इसने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स होने का खिताब अपने नाम कर, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है.

Photo: Instagram @merlinthepig

यह लोकप्रिय सुअर उन वीडियो में अभिनय करने के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें वह बटन दबाकर रिकॉर्डेड आवाज पर अपनी भावना व्यक्त करता है.

Photo: Instagram @merlinthepig

रिकॉर्ड बुक में बताया गया है कि मर्लिन के घर में 30 से अधिक बटन हैं. इनका वह नियमित रूप से इस्तेमाल करता है.

Photo: Instagram @merlinthepig

मर्लिन के वीडियो ने ऑनलाइन चर्चा शुरू कर दी कि अच्छी ट्रेनिंग देने पर सूअर कितने बुद्धिमान, भावुक और मानव जैसा व्यवहार कर सकते हैं.

Photo: Instagram @merlinthepig

उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी मीना अलाली मैनेज करती है. उन्होंने मार्च 2022 में मर्लिन को गोद लिया था.

Photo: Instagram @merlinthepig

जब मीना ने मर्लिन को गोद लिया था, तब वह केवल 3 महीने का था. तब से उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया था.

Photo: Instagram @merlinthepig

Read Next