शेर और शेरनी की तस्वीर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में बेहद दुर्लभ मानी जाती है, क्योंकि परफेक्ट शॉट कैद करने के लिए फोटोग्राफर्स को धैर्य, सही टाइमिंग और कई जोखिमों का सामना करना पड़ता है.
Photo:Pexel
इग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स सफारी पार्क में एक पाकिस्तानी महिला ने ऐसा दृश्य रिकॉर्ड किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. यह पल बिल्कुल फिल्मी लगा और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
Photo:Insta/@Rubab Ebad
यह वीडियो रुबाब एबाद ने शूट किया, जिन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. उन्होंने इस अनुभव को बेहद खास और अविश्वसनीय बताया, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
Photo:Insta/@Rubab Ebad
देखें वीडियो
Photo:Insta/@Rubab Ebad
वीडियो में एक शेरनी ऊंची चट्टान पर धीरे-धीरे चढ़ती दिखाई देती है. उसका हर कदम संतुलित और आत्मविश्वास से भरा था, जिससे पूरा दृश्य बेहद आकर्षक और रोमांचक बन गया.
Photo:Insta/@Rubab Ebad
चट्टान के शीर्ष पर पहुंचकर शेरनी कुछ देर के लिए स्थिर खड़ी हो जाती है. वह दूर क्षितिज की ओर देखती है, जिससे उसका अंदाज़ बेहद शाही और प्रभावशाली नजर आता है.
Photo:Insta/@Rubab Ebad
इस दृश्य को देखकर लोगों को द लायन किंग का मशहूर 'प्राइड रॉक' का सीन याद आ गया. सुनहरी रोशनी और शेरनी की मुद्रा ने इसे और भी सिनेमाई बना दिया.
Photo:Insta/@Rubab Ebad
रुबाब एबाद ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह अनुभव इतना वास्तविक और खास था कि उन्हें लगा जैसे वे किसी फिल्म के सीन में पहुंच गए हों, न कि असली दुनिया में खड़े हों.