ये ऑफिस है या लग्जरी रिजॉर्ट? इंफ्लुएंसर ने दिखाया ऐसा वर्कप्लेस

6 May 2026

Photo:Insta/@Arpita Dash

ऑफिस यानी ऐसी जगह, जहां काम का दबाव, डेडलाइन और डेस्कटॉप के बीच एक टॉक्सिक माहौल बन जाता है.

Photo:: Pexel

लेकिन एक ऐसे ऑफिस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग पूछ रहे हैं-ये ऑफिस है या रिजॉर्ट?

Photo:Insta/@Arpita Dash

बेंगलुरु स्थित Google के 'Google Ananta' कैंपस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अर्पिता दास ने शेयर किया और लोगों को ऑफिस के अंदर की शानदार झलक दिखाई.

Photo:Insta/@Arpita Dash

कैंपस में कई कॉफी कॉर्नर बनाए गए हैं, जहां कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार ताजा कॉफी और और ड्रिंक ले सकते हैं, जिससे काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक को भी आरामदायक और एनर्जी से भरपूर बनाया गया है.

Photo:Insta/@Arpita Dash

देखें ऑफिस टूर का ये वीडियो

Photo:Insta/@Arpita Dash

ऑफिस में मसाज चेयर जैसी वेलनेस सुविधाएं भी मौजूद हैं, जहां कर्मचारी काम या खाने के बाद आराम कर सकते हैं, जिससे यह जगह एक लग्ज़री स्पेस जैसा महसूस होती है, न कि सिर्फ एक ऑफिस.

Photo:Insta/@Arpita Dash

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान हैं और इसे ड्रीम ऑफिस बता रहे हैं, कई लोग कह रहे हैं कि यह जगह काम से ज्यादा एक लग्जरी कैंपस जैसी लगती है, जहां हर सुविधा मौजूद है.

Photo:Insta/@Arpita Dash

Read Next