कहते हैं, 'घर की मुर्गी दाल बराबर'. यह कहावत इन दिनों भिंडी पर बिल्कुल फिट बैठती नजर आ रही है.
Photo:Pexel
एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत में रोजमर्रा की आम सब्जी मानी जाने वाली भिंडी विदेश में इतनी महंगी बिक रही है कि इसकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह जाएं
Photo:Pexel
वीडियो में कहा जा रहा है अमेरिका में इसे फ्राई करके छोटे पैकेट में पैक किया जाता है और फिर प्रीमियम स्नैक के तौर पर बेचा जाता है.
Photo:Pexel
पहले देखें ये वायरल वीडियो
Photo:X/@ashishahuja.usa
वीडियो में बताया कि अमेरिकी स्टोर में 85 ग्राम फ्राइड भिंडी का एक पैकेट 6.50 डॉलर यानी करीब ₹600 में बिक रहा था.
Photo:X/@ashishahuja.usa
युवक ने यह भी दावा किया कि स्टोर में भिंडी की कीमत करीब 40 डॉलर प्रति पाउंड थी, जिसका हिसाब लगाने पर यह लगभग ₹7200 प्रति किलो बैठती है.
Photo:X/@ashishahuja.usa
वीडियो देखकर कमेंट में आया अमेरिकियों के लिए यह महंगा नहीं है, क्योंकि उनकी आय ज्यादा होती है और यह हेल्दी स्नैक माना जाता है.
Photo:X/@ashishahuja.usa
वहीं कई यूजर्स ने कहा कि विदेशों में भारतीय सब्जियां सीमित सप्लाई, आयात लागत और कम मांग की वजह से काफी महंगी हो जाती हैं.
Photo:X/@ashishahuja.usa