हिरण को नारियल पानी पिलाती सरला अम्मा का वीडियो वायरल

02  Apr 2026

Photo: Instagram/anupama.kashyap

IIT मद्रास के हरे-भरे कैंपस से जुड़ा एक बहुत प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

इस वीडियो में एक महिला हिरण को प्यार से नारियल पानी पिलाती हुई नजर आती हैं. यह छोटा सा पल लोगों के दिल को छू गया है.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

इस महिला को वहां के छात्र 'सरला अम्मा' के नाम से जानते हैं.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

वे कई सालों से कैंपस में नारियल बेचती हैं और सभी के बीच काफी जानी-पहचानी हैं.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

उनका स्वभाव बहुत ही दयालु और अपनापन भरा है. यह वीडियो डॉ. अनुपमा कश्यप ने शेयर किया है.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

वे अक्सर कैंपस में इंसानों और जानवरों के बीच के अच्छे रिश्ते को दिखाती रहती हैं.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

आईआईटी मद्रास का कैंपस अपनी हरियाली और जानवरों के लिए भी जाना जाता है, जहां हिरण, बंदर और पक्षी खुले में घूमते हैं.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

एक यूजर ने कमेंट में बताया कि नोटबंदी के समय जब उनके पास पैसे नहीं थे, तब सरला अम्मा ने उन्हें 100 रुपये उधार दिए थे ताकि वे नारियल पानी पी सकें.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

इससे उनकी अच्छाई और मदद करने की भावना साफ दिखती है.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

पहले भी कैंपस के ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जैसे एक हिरणी का अपने बच्चे को सड़क के बीच दूध पिलाना और लोगों का रुककर उन्हें रास्ता देना.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

यह सब इंसान और प्रकृति के बीच के अच्छे रिश्ते को दिखाता है.

Photo: Instagram/anupama.kashyap

Read Next