चेक रिपब्लिक के ब्रनो शहर में स्थित लाइट फाउंटेन पानी की धाराओं से हवा में समय और तारीख दिखाता है. यह तकनीक और कला का अनोखा संगम माना जाता है.
Photo:X/@Pratibha_8062el
यह फाउंटेन जानाचेक थिएटर के पास स्थित है. इसकी अनोखी कार्यप्रणाली देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां पहुंचते हैं.
Photo:X/@Pratibha_8062el
लाइट फाउंटेन एक तरह का लिक्विड प्रिंटर है. कंप्यूटर नियंत्रित वाल्व्स पानी की बूंदों को सटीक समय पर छोड़कर अक्षर और अंक बनाते हैं.
Photo:X/@Pratibha_8062el
देखें इसका वायरल वीडियो
Photo:X/@Pratibha_8062el
फाउंटेन में सैकड़ों हाई-स्पीड वाल्व्स लगे हैं, जो मिलीसेकंड के स्तर पर काम करते हैं. इससे हवा में स्पष्ट रूप से समय और तारीख दिखाई देती है
Photo:X/@Pratibha_8062el
इसमें फ्लूइड डायनेमिक्स, डिजिटल कंट्रोल सिस्टम और आधुनिक इंजीनियरिंग का उपयोग किया गया है, जो पानी को एक अस्थायी डिस्प्ले स्क्रीन में बदल देता है.
Photo:X/@Pratibha_8062el
रात के समय रोशनी के साथ इसका प्रदर्शन और आकर्षक बन जाता है. पानी और प्रकाश का मेल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है.
Photo:X/@Pratibha_8062el