ऑटो में लटका दिखा Meta का ID कार्ड, लोग बोले- क्या ये एक्स-एम्प्लॉयी है?

20 Mar 2026

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

बेंगलुरु में एक ऑटो चालक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

इस वीडियो में खास बात यह है कि ऑटो के अंदर एक मेटा (Meta) कंपनी का आईडी कार्ड लटका हुआ दिखाई देता है, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए हैं.

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

यह वीडियो एक डिजिटल क्रिएटर ने शेयर किया है.

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

वीडियो में ऑटो ड्राइवर ऑटो चला रहा है और कैमरा खास तौर पर उस आईडी कार्ड पर फोकस करता है जो ऑटो की छत से लटक 

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि 'यहां भी रिजेक्ट कर दिया' और यह भी कहा कि टेक सेक्टर में छंटनी का असर अलग ही दिख रहा है.

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं. कुछ लोगों को लगा कि शायद यह ऑटो चालक पहले मेटा कंपनी में काम करता था और नौकरी जाने के बाद अब ऑटो चला रहा है.

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

वहीं, कई लोगों ने कहा कि जरूरी नहीं कि यह आईडी उसी की हो, हो सकता है कि किसी यात्री का कार्ड ऑटो में छूट गया हो और ड्राइवर ने उसे वहीं टांग दिया हो.

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि ड्राइवर अलग-अलग लोगों की चीजें इकट्ठा करता होगा, जबकि कुछ ने सलाह दी कि बिना पक्का जाने ऐसी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

कुल मिलाकर, यह वीडियो इसलिए वायरल हो गया क्योंकि एक छोटे से आईडी कार्ड ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए.

Photo: Instagram/@Siddhant Singh Rajput

Read Next