बचपन का खेल वायरल! शख्स ने उड़ाया 300 कागज के एयर प्लेन्स, लोग हैरान

28 Jan 2026

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही मजेदार और सुकून देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

इस वीडियो को देखकर लोगों को अपने बचपन की याद आ रही है, जब हम कागज के हवाई जहाज बनाकर उड़ाया करते थे.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

इस वीडियो में एक लड़का दिखाई देता है, जिसने इस साधारण से खेल को एक अलग ही अंदाज में पेश किया है.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

वह एक बड़े शहर की ऊंची बिल्डिंग की बालकनी पर खड़ा है और उसने हरे रंग का मास्क पहना हुआ है. उसके हाथ में हरे रंग के लगभग 300 कागज के जहाजों का एक बड़ा बंडल होता है.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

फिर वह एक ही बार में इन सभी कागज के प्लेन्स को हवा में नीचे की तरफ फेंक देता है.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

जैसे ही ये जहाज हवा में फैलते हैं, वे अलग-अलग दिशाओं में उड़ने लगते हैं.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

यह नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है. सैंकड़ों हरे रंग के जहाज जब हवा में उड़ते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे कोई पक्षियों का झुंड आसमान में उड़ रहा हो.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

नीचे सड़क पर चल रही गाड़ियों और पास बह रही नदी के ऊपर ये जहाज उड़ते हुए और भी ज्यादा आकर्षक लगते हैं.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

यह पूरा सीन इतना शांत और जादुई लगता है कि देखने वाला कुछ पल के लिए उसमें खो जाता है.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

यह वीडियो दिखाता है कि छोटी-सी चीज़ को भी अगर थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ किया जाए, तो वह कितना खास बन सकता है.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

इस वीडियो पर लोग जमकर लोग कमेंट कर रहे हैं. sarojinisharmaofficial ने लिखा- सोचिए अगर वो भारतीय होता तो कितना हंगामा होता.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

amithsinghsonu888 ने लिखा- आजकल यात्रा करने वाले इंसानों की यही हालत है.

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

raahul.soni ने लिखा- फिर नगर निगम ने चालान काट दिया. common_boy_lipu ने लिखा- सिविक सेंस की कमी.. अब कचरा कौन साफ करेगा??

(Photo: Insta/@viral_dose.24hrs)

Read Next