17 September 2025
Credit: AI generated
दिल्ली सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए सहेली स्मार्ट कार्ड शुरू करने जा रही है. इससे कार्डधारकों को बसों के अलावा भविष्य में मेट्रो जैसे अन्य परिवहन साधनों में भी सुविधा मिल सकती है.
Credit: Pexels
यह एक डिजिटल कार्ड है, जो खास तौर पर दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बनाया गया है
Credit: Pexels
यह कार्ड एक बार बनवाने के बाद जीवन भर मान्य रहेगा, और आपको बार-बार पिंक टिकट लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी
Credit: PTI
इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको इसे डीटीसी के सिस्टम में एक्टिवेट कराना होगा
Credit: PTI
यह कार्ड भविष्य में मेट्रो जैसी दूसरी ट्रांसपोर्ट सेवाओं में भी इस्तेमाल हो सकेगा, लेकिन उसके लिए इसे रिचार्ज करना पड़ेगा
Credit: Pixabay
इसका लाभ 12 साल या उससे अधिक उम्र की सभी महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग उठा सकते हैं
Credit: PTI
इसके लिए आपको दिल्ली का स्थायी निवासी होना ज़रूरी है और रजिस्ट्रेशन के समय पते का प्रमाण देना होगा
Credit: Pixabay
रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ऑनलाइन होगा. इसका लाभ लेने के लिए आपको डीटीसी की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा
Credit: Pexels
फॉर्म भरने के बाद, आपको केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाएगा
Credit: Pixabay
सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है
Credit: Pixabay