चीन बना रहा है दुनिया का पहला रोबोट होटल, जहां इंसानों को नौकरी नहीं

7 July 2026

Photo: AI

पहला रोबोटिक होटल

चीन दुनिया का पहला ऐसा होटल बना रहा है, जहां पूरी तरह से काम-काज रोबोट से संभालेंगे. इस होटल में कोई भी इंसानी स्टाफ नहीं होगा. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

Photo: Pexels

किस शहर मे खुलेगा होटल

यह हाई-टेक रोबोटिक होटल चीन के आर्टिफिशियल आइलैंड शेन्ज़ेन-झोंगशान लिंक पर बनाया जा रहा है. चीन इस जगह को एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाना चाहता है.

Photo: Pexels

कोई इंसानी स्टाफ नहीं

इस रोबोटिक होटल में कोई भी इंसानी स्टाफ नहीं होगा. रिसेप्शन से लेकर हाउसकीपिंग तक हर काम रोबोट्स ही संभालेंगे.

Photo: Pexels

कौन बना रहा है?

इस अनोखे प्रोजेक्ट को पार्टनरशिप में बनाया जा रहा है. इसमें टेक्नोलॉजी कंपनी पुडु रोबोटिक्स और शेन्ज़ेन कल्चर एंड टूरिज्म ग्रुप साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

Photo: Pexels

पूरा ऑटोमेशन

बाकी होटलों की तरह यहां सिर्फ सामान की डिलीवरी के लिए रोबोट्स का इस्तेमाल नहीं होगा. यह होटल पूरी तरह रोबोटिक ऑटोमेशन पर चलेगा.

Photo: Pexels

सभी होटल सर्विस मिलेगी

भले ही यह होटल पूरी तरह रोबोट्स से चलेगा, लेकिन यहां गेस्ट को सभी सुविधाएं मिलेंगी. गेस्ट रूम से लेकर जिम तक हर जगह रोबोट्स मौजूद होंगे.

Photo: Pexels

एक-दूसरे से बात करेंगे

होटल के सभी रोबोट्स एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से जुड़े होंगे, जिसका नाम पुडु एजेंट है. इसकी मदद से सभी रोबोट्स एक-दूसरे से जानकारी शेयर करेंगे.

Photo: Pexels

कब होगा लॉन्च?

रोबोटिक होटल का ऑफिशियल लॉन्च 2027 में होगा. हालांकि, उससे पहले इसके पूरे सिस्टम की टेस्टिंग की जाएगी, ताकि यह सही तरीके से काम कर सके.

Photo: Pexels

सबसे बड़ा इनोवेशन

अगर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में रोबोटिक ऑटोमेशन का यह टेस्ट सफल रहा, तो इसे इस सेक्टर के सबसे बड़े इनोवेशन में से एक माना जाएगा.

Photo: Pexels

Read Next