अपनी ही नौकरी का अंत रिकॉर्ड कर रहे हैं मजदूर? सिर पर लगे कैमरों ने बढ़ाई धड़कनें!
21 Apr 2026
Photo: AI
क्या है पूरा मामला?
नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि वर्कर के सिर पर कैमरा लगा हुआ है. वो कैमरा उनके काम को रिकॉर्ड कर रहा है. जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा?
Photo: Pexels
ट्रेनिंग AI
एक्सपर्ट के मुताबिक इस वीडियो में कैमरे की मदद से वर्कर का काम रिकॉर्ड हो रहा है. जिससे AI को ट्रेन किया जा सकता है या फिर वही काम AI आसानी से कर सकता है.
Photo: Pexels
रोबोट को सीखना
इंसानी आंखों से रिकॉर्ड किए गए वीडियो से रोबोट्स को ट्रेन करना आसान हो जाता है. इसकी मदद से रोबोट इंसानी मूवमेंट्स सीख सकते हैं.
Photo: Pexels
जॉब खोने का डर
इसका बड़ा जोखिम यह है कि एक बार जब रोबोट्स ये स्किल्स सीख गए, तो वो काम करने लगेंगे. इसकी वजह से इंसानों की नौकरी जा सकती है और उनकी जगह रोबोट्स ले सकते हैं.
Photo: Pexels
खुफिया कारण
अभी तक साफ नहीं है कि वर्कर्स को क्या कहकर ये कैमरा पहनाया गया है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि वर्कर खुद ही अपनी नौकरी को जोखिम में डाल रहे हैं.
Photo: Pexels
नैतिक समस्या
इस वीडियो के बाद एथिकल सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वर्कर्स के लिए यह सही है कि वे अपने ही काम को खत्म करने में मदद करें?
Photo: Pexels
बड़ी कंपनी ट्रेंड
इस ट्रेंड की शुरुआत बड़ी कंपनियों ने की है. जैसे अमेज़न के वेयरहाउस में बहुत सारे रोबोट्स का इस्तेमाल होता है, जिससे काफी पैसे बचाए जा सकते हैं.
Photo: Pexels
फ्यूचर की झलक
बहुत लोग डरे हुए हैं, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि दुनिया बदल रही है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में वर्कर्स को नए स्किल्स सीखने होंगे, ताकि वे रोबोट्स को रिप्लेस कर सकें.