13 May 2026
Photo: AI
वर्क फ्रॉम होम में लोगों को काम करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनका ऑफिस का काम रुक जाता है. आइए जानते हैं कौन सी चीज़ें ज़रूरी हैं.
Photo: Pexels
घर को ऑफिस से जोड़ने का काम इंटरनेट करता है. अगर आपका इंटरनेट स्लो है, तो आप सही तरीके से काम नहीं कर पाएंगे. इसके लिए कम से कम 30 Mbps स्पीड का ज़रूरी है.
Photo: Pexels
कंप्यूटर का फास्ट होना भी बहुत ज़रूरी है. ऐसे में आपके कंप्यूटर में SSD लगी होनी चाहिए, जिसकी मदद से आपका कंप्यूटर तेज़ चलता है और एप्लिकेशन जल्दी खुलते हैं.
Photo: Pexels
ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कई बार आपकी आवाज़ सामने वाले तक सही से नहीं पहुंचती. इससे बचने के लिए ऐसा हेडफोन लें, जिसमें माइक्रोफोन भी लगा हो.
Photo: Pexels
वर्क फ्रॉम होम के दौरान आपके पास स्मार्टफोन होना भी ज़रूरी है, ताकि किसी भी दिक्कत में आप अपने फोन की मदद से काम संभाल सकें.
Photo: Pexels
गर्मियों के मौसम में बिजली कटने की समस्या बहुत आम है. इससे बचने के लिए आप अपने Wi-Fi के लिए पावर बैकअप सिस्टम लगा सकते हैं.
Photo: Pexels
अपने कंप्यूटर में बेसिक सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल करके रखें, जैसे Google Chrome, Zoom और Microsoft Office. इससे आपको काम करने में आसानी होगी.
Photo: Pexels