12 Aug 2026
Photo: AI
विंडो AC के बाहर की तरफ एक प्लास्टिक की ट्रे लगी होती है, जो पानी को बाहर निकालने में मदद करती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: Pexels
कई लोग AC चलाते रहते हैं, लेकिन इसका मेंटेनेंस करना भूल जाते हैं. इसकी वजह से ट्रे के अंदर गंदगी जमा हो सकती है और पानी बाहर निकलने की जगह ट्रे में ही जमा रह सकता है.
Photo: Pexels
पानी को बाहर निकालने के लिए ट्रे में प्लास्टिक का पाइप लगाया जा सकता है. इससे पानी बालकनी में नहीं गिरता और फ्लोर भी गंदा होने से बच जाता है.
Photo: Pexels
हर वाला फैन कंप्रेसर को ठंडा करने में मदद करता है. लेकिन अगर पानी सही तरीके से बाहर नहीं निकले और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स तक पहुंच जाए, तो शॉर्ट सर्किट से फैन खराब हो सकता है.
Photo: Amazon
AC के बाहर की तरफ कॉइल्स भी लगी होती हैं. अगर पानी लंबे समय तक जमा रहे, तो कॉइल्स और दूसरे मेटल पार्ट्स में जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है.
Photo: Amazon
अगर पानी की ट्रे पर ध्यान नहीं दिया जाए और पानी जमा रहता रहे, तो AC की बॉडी में भी जंग लग सकती है. इसकी वजह से विंडो AC जल्दी खराब हो सकता है.
Photo: Amazon
विंडो AC की वाटर ट्रे को साफ करने से पहले सबसे पहले AC का प्लग निकाल दें, ताकि करंट लगने का खतरा न रहे. इसके बाद ट्रे को निकालकर अच्छी तरह साफ किया जा सकता है.
Photo: Pexels
छोटी सी दिखने वाली ये वाटर ट्रे AC के लिए काफी जरूरी होती है. इसकी मदद से पानी बाहर निकलता रहता है और अंदर पानी जमा नहीं होता. इससे AC को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है.
Photo: Pexels