विंडो AC या स्प्लिट AC? खरीदने से पहले ये जरूर जान लें!

21 Apr 2026

Photo: AI

इंस्टॉलेशन किसका आसान?

विंडो AC एक ही यूनिट में आता है, जिसे खिड़की या दीवार के कट आउट में लगाया जा सकता है. स्प्लिट AC में दो यूनिट होती हैं. जिसे कमरे के अंदर और बाहर लगानी होती है.

Phot: ITG

कूलिंग में कौन बेहतर?

स्प्लिट AC दीवार के ऊपर लगा होता है, जिससे हवा का बेहतर फ्लो मिलता है. बड़े कमरों को जल्दी ठंडा करता है. विंडो AC छोटे और स्क्वायर कमरों के लिए बेहतर होता है.

Photo: Pexles

शोर कम किसका?

विंडो AC ज्यादा शोर करता है क्योंकि इसका कंप्रेसर उसी यूनिट के अंदर होता है. स्प्लिट AC काफी शांत चलता है क्योंकि इसका कंप्रेसर बाहर लगा होता है.

Photo: ITG

दिखने में कौन बेहतर?

स्प्लिट AC स्लिम और मॉडर्न डिज़ाइन में आता है, जिससे कमरे की लुक बेहतर रहती है. विंडो AC बड़ा और भारी दिखता है, जिससे खिड़की का व्यू खराब हो सकता है.

Photo: Pexels

कीमत में कौन बेहतर?

विंडो AC सस्ता होता है और इसकी इंस्टॉलेशन लागत भी कम होती है. स्प्लिट AC महंगा होता है और इसे लगाने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत होती है.

Photo: Pexels

मेंटेनेंस किसका आसान?

स्प्लिट AC की सर्विस और रिपेयर महंगी होती है, और सफाई के लिए प्रोफेशनल की जरूरत पड़ती है. विंडो AC का मेंटेनेंस आसान और सस्ता होता है.

Photo: Pexels

बिजली बिल कम किसका?

विंडो AC ज्यादा बिजली खपत करता है, इसलिए यह कम उपयोग के लिए बेहतर है. स्प्लिट AC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है.

Photo: ITG

Read Next