9 June 2026
Photo: AI
आज के समय में हैकर सिर्फ Wi-Fi का पासवर्ड ही नहीं चुराते, बल्कि आपके Wi-Fi नेटवर्क में घुसकर यह तक पता लगा सकते हैं कि आप घर में क्या कर रहे हैं.
Photo: Pexels
Wi-Fi का सिग्नल पानी की लहरों जैसा होता है. जब ये सिग्नल किसी चीज से टकराते हैं, तो वापस लौट आते हैं. हैकर इन सिग्नल्स से समझ सकते हैं कि घर क्या हो रहा है.
Photo: Pexels
हैकर नेटवर्क में घुसकर इसी Channel State Information (CSI) का इस्तेमाल करते हैं और इससे लोगों की लोकेशन का अंदाजा लगा सकते हैं.
Photo: Unsplash
Wi-Fi के सिग्नल घर की हर चीज से टकराते हैं. हैकर जानते हैं कि स्थिर चीजों से सिग्नल कैसे टकराते हैं. इसलिए उनके कंप्यूटर उन सिग्नल्स को अलग कर देता है.
Photo: Unsplash
सिग्नल में होने वाले बदलावों की मदद से हैकर यह तक अंदाजा लगा सकते हैं कि आप Wi-Fi राउटर से कितनी दूरी पर हैं और किस दिशा में जा रहे हैं.
Photo: Unsplash
आपके घर में जितने भी डिवाइस Wi-Fi से जुड़े होते हैं, उनके सिग्नल्स से अतिरिक्त जानकारी मिल सकती है. इससे घर के अंदर की एक्टिविटी का अनुमान लगाना आसान हो जाता है.
Photo: Unsplash
अगर आप इस खतरे से बचना चाहते हैं, तो सोने से पहले Wi-Fi बंद कर दें. अपना Wi-Fi पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति को न दें.
Photo: Unsplash