Wi-Fi को जमीन पर रखना पड़ सकता है भारी! जानिए सच

3 Aug 2026

Photo: AI

गलती पड़ सकती है भारी

घर में हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए Wi-Fi लगाया जाता है, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से आपकी इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे.

Photo: Unsplash

जमीन पर न रखें Wi-Fi

Wi-Fi इंस्टॉल करने के बाद उसे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आपको अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलने में दिक्कत हो सकती है.

Photo: Unsplash

कैसे होती है स्पीड स्लो?

जब Wi-Fi को जमीन पर रखा जाता है, तब उसके सिग्नल नीचे रखे सामान की वजह से ब्लॉक हो सकते हैं. इससे इंटरनेट चलाने में परेशानी हो सकती है.

Photo: Unsplash

फ्लोर सिग्नल सोख लेता है

Wi-Fi को नीचे रखने पर फ्लोर में इस्तेमाल होने वाले मटेरियल जैसे लकड़ी, कंक्रीट, टाइल्स और मेटल उसके सिग्नल को काफी हद तक सोख लेते हैं. 

Photo: Unsplash

कवरेज एरिया कम

राउटर अपने सिग्नल चारों तरफ फैलाता है. लेकिन उसे जमीन पर रखने से काफी सिग्नल नीचे की तरफ चला जाता है, जिससे सही कवरेज नहीं मिल पाती.

Photo: Unsplash

ओवरहीटिंग की दिक्कत

नीचे रखने से राउटर पर धूल और गंदगी जल्दी जमा हो जाती है. इससे उसके वेंट बंद हो सकते हैं और ओवरहीटिंग की वजह से राउटर खराब भी हो सकता है.

Photo: Unsplash

रखने की सही जगह

Wi-Fi को हमेशा किसी ऊंची जगह, जैसे टेबल या वॉल माउंट पर रखें. इससे सिग्नल ब्लॉक नहीं होंगे और बेहतर कवरेज मिलेगी.

Photo: Unsplash

घर के बीच में रखें

अगर पूरे घर में अच्छा नेटवर्क चाहिए, तो Wi-Fi को घर के बीच वाली जगह पर और थोड़ी ऊंचाई पर लगाने की कोशिश करें. इससे हर जगह बेहतर कवरेज मिलेगी.

Photo: Unsplash

एंटीना करें एडजस्ट

Wi-Fi के सिग्नल मजबूत बनाने में एंटीना का बड़ा रोल होता है. इसलिए एंटीना को सही दिशा में एडजस्ट करें, ताकि जिस तरफ ज्यादा जरूरत हो वहां अच्छा सिग्नल मिल सके.

Photo: Unsplash

Read Next